राशिफल

Kanpur: नयागंज दाल मंडी में रासायनिक पदार्थों को खुले में जलाने से फैल रहा वायु प्रदूषण…नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार – Utkal Mail

कानपुर, अमृत विचार। न्यू दाल मंडी नयागंज में नकली शैम्पू के भरे हुये पाउच, क्ले मिट्टी, रंगीन कलर और रासायनिक पदार्थ को खुले में जलाया जा रहा है। इससे शहर के हॉर्ट कहे जाने वाले घंटाघर चौराहे के आस-पास वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है।

थोक व फुटकर व्यापारियों की ओर से की जा रही लापरवाही से आस-पास के रहने वालों और राहगीरों की सांसों में जहर घुल रहा है। कई शिकायतों के बाद समस्या दूर न किये जाने पर अब स्थानीय लोग ट्विटर पर शिकायत कर रहे हैं। जिसके बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) अलर्ट हो गया है। इसके साथ ही नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई है।

ठंड के बाद भी शहर की हवा में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा है। खुले में चल रहे निर्माण कार्य, कूड़े व प्लास्टिक के साथ ही रासायनिक पदार्थों के जलाए जाने की वजह से हवा में हानिकारक तत्वों की अधिकता हो रही है। न्यू दाल मंडी नयागंज घंटाघर निवासी अभिषेक गुप्ता ने पब्लिक डोमने ट्विटर पर पोस्ट यूपीपीसीबी को शिकायत की है कि नागेश्वर मंदिर घंटाघर के पास कई कंपनियों के शैम्पू के भरे हुये पाउच, क्ले मिट्टी, रंगीन कलर और रासायनिक पदार्थ जलाये जा रहे हैं।

जिस पर यूपीपीसीबी की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया तो पता चला कि यहां कुछ लोग नकली शैंपू का उत्पादन घर में करते हैं जो माल एक्पॉयर हो जाता है उसे कूड़े  की तरह ही जला देते हैं। जिससे क्षेत्र में लगातार काला धुंआ उड़ता है और प्रदूषण फैलता है। अभिषेक गुप्ता ने बताया कि लगातार ऐसा करने की वजह से प्रदूषण का ग्राफ बढ़ गया है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। वहीं, नरौना पर पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से मेट्रो निर्माण का कार्य चल रहा है। इससे धूल से वैसे ही स्थानीय लोग परेशान हैं।

नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश

यूपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने इस मामले में नगर निगम के जोनल कार्यालय को कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही कहा है कि प्लास्टिक कचरे को जलाने से रोकने के साथ ही जुर्माने की भी कार्रवाई की जाए, ताकि प्लास्टिक वेस्ट को जलाने से रोक लग सके।

एक्यूआई        सेंटर

145            नेहरू नगर 
144            एनएसआई कल्याणपुर
149            एफटीआई किदवई नगर  

प्रशासन के माध्यम से शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचे तो शैम्पू के भरे हुये पाउच, क्ले मिटी, रंगीन कलर और रासायनिक पदार्थ जलता हुआ पाया। पानी डलवाकर आग को बुझवाया है। इसके साथ नगर निगम को निर्देश दिये हैं कि नियमानुसार कार्रवाई की जाए।– अमित मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी

ये भी पढ़ें- Kanpur: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया मरणासन्न…चार दिन तक टरकाती रही पुलिस, उच्चाधिकारियों की शिकायत पर रिपोर्ट


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button