Rinku Singh Engagement: कौन हैं प्रिया सरोज? जिन्होंने क्रिकेटर रिंकू सिंह संग कर ली सगाई…जल्द होगी शादी! – Utkal Mail

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई है। इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रिया हालिया लोकसभा सत्र के दौरान बेहद चर्चा में रही हैं। वहीं रिंक सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होनी है।
खबर या अफ़वाह?
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबर #RinkuSingh | #PriyaSaroj pic.twitter.com/dGw61Ac6Xp
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 17, 2025
प्रिया लोकसभा में देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सपा सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में महज 25 साल की उम्र में जीत हासिल करते हुए सभी को चौंका दिया था। प्रिया सरोज ने इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता बीपी सरोज को 35,850 वोट से मात देकर जीत हासिल की है। वे लोकसभा में देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।
ये भी पढे़ं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक समारोह में दिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, पैरा एथलीट रहे आकर्षण का केंद्र