भारत

MP: मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करने के लिए बना – Utkal Mail


यह परियोजनाएं इस क्षेत्र के औधोगिक विकास को ऊर्जा देगी।

इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50,000 करोड़ से अधिक खर्च करने वाली है… आप कल्पना करें कि इतने रुपए हमारे देश के कई राज्यों का कुल बजट भी नहीं होता जितना आज एक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, क़ानून व्यवस्था को स्थापित किया। लोगों को ध्यान होगा कि कैसे कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा कर रा था। आज की सरकार में हर घर तक सड़क, बिजली पहुंच रही है… आज बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं, नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाईयां छूने जा रहा है।  ऐसे दल भी हैं जो देश को, समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन्होंने मिलकर एक INDI ALLIANCE (गठबंधन) बनाया है। इसको कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भ्रम है लेकिन मुंबई में बैठक में इन्होंने अपनी नीति और रणनीति बना ली है… इनकी नीति-रणनीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की है। INDI गठबंधन की रणनीति भारत की आस्था पर हमला करने की नीति है। INDI गठबंधन की नीयत है कि भारत को जिस विचारों, संस्कारों, परंपराओं ने हजारों वर्ष से जोड़ा है उसे तबाह कर दो  इस INDI ALLIANCE (गठबंधन) के लोग उस ‘सनातन धर्म’ को मिटाना चाहते हैं जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी…यह INDI ALLIANCE (गठबंधन) ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करना चाहते हैं। आज उन्होंने सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल वे हम पर हमले बढ़ा देंगे। देश भर के सभी ‘सनातनियों’ और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button