भारत

संपत्ति के विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, पुलिस ने उतारा  – Utkal Mail


कोटा में संपत्ति विवाद के चलते पूरा परिवार खुदकुशी के इरादे से पानी की टंकी पर चढ़ गया। दरअसल, काला तालाब इलाके में परिवार को संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। जिसका कोई समाधान नहीं निकल रहा था।

प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए परिवार ने यह तरीबा चुना था। परिवार करीब 2 घंटे तक तक पानी की टंकी पर चढ़ा रहा,  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि काला तालाब निवासी विष्णु सुमन पारिवारिक परेशानियों के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गया था।

यह भी सामने आया है कि इन लोगों के बीच संपत्ति का विवाद भी चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने परिवार को नीचे उतार दिया है और विवाद को बातचीत कर समझौता करा दिया है। बताया जा रहा है कि  विष्णु के दो भाई हैं, रमेश और चंद्र प्रकाश जिसमें वो सबसे छोटा है। उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद उन्हें यह जानलेवा कदम उठाया था।

ये भी पढ़ें- MP Election: दल-बदल कर दो धुर प्रतिद्वंद्वियों के रण में उतरने से बदनावर में दिलचस्प हुई भिड़ंत

 

 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button