विदेश

Israel Hamas War : इजराइल-हमास युद्ध में अब तक 9000 लोगों की मौत, नेतन्याहू बोले- यह आजादी की दूसरी जंग….हम लड़ेंगे और पीछे नहीं हटेंगे – Utkal Mail


गाजा पर शुक्रवार रात भारी बमबारी को लेकर नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सेना गाजा में घुसी। जिसका लक्ष्य हमास की सेना की बर्बादी और बंधक बनाए गए 200 नागरिकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। हमने ग्राउंड ऑपरेशन का विस्तार करने का फैसला वॉर कैबिनेट और सिक्योरिटी कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से लिया। हमने संतुलित तरीके से यह फैसला लिया है। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा की जंग लंबी और मुश्किलों भरी होगी लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। यह हमारी आजादी की दूसरी जंग है। हम हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ेंगे। हम लड़ेंगे और पीछे नहीं हटेंगे। हम जमीन, समुद्र और हवा से लड़ेंगे। हम जमीन के ऊपर और जमीन के अंदर से दुश्मन को खत्म कर देंगे। 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button