भारत

120″ के बढ़े डिस्प्ले के साथ Hisense L5K Laser 4K TV हुआ लॉन्च! 1TB तक मिलेगी स्टोरेज, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश – Utkal Mail


Hisense L5K Laser 4K TV – Hisense कंपनी ने 120″ के डिस्प्ले के साथ अपने नए बड़े डिस्प्ले को लांच कर दिया है। Hisense L5K Laser TV में 4K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा इसी के साथ इस बड़े से TV के साउंड क्वालिटी पर भी काफी ध्यान रखा गया है क्यूंकि इस TV में साउंड के लिए Harman Kardon के स्पीकर को जोड़ा गया है। 

Hisense के इस TV में आपको डिजिटल लेजर इंजन दिया गया है, ये Hisense L5K Laser TV एक 4K TV है। लेकिन ये TV कोई साधारण 4K TV जैसा नहीं है क्यूंकि इस TV में आपको लेजर प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी देखने को मिलता है, जो TV के क्वालिटी को और भी ज्यादा नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। तो चलिए इस Hisense L5K Laser TV के बारे में अच्छे से जानते है। 

Hisense L5K Laser 4K TV Price 

Hisense एक चीनी देश की कंपनी है, जो बड़े डिस्प्ले के टीवी के लिए जानी जाता है। Hisense L5K Laser 4K TV के कीमत के बारे में बताएं तो इस TV के 100 इंच मॉडल की कीमत चीन में ¥25,999 यानी भारतीय रुपए में कुल 2 लाख 95 हजार 800 रुपए होता है। और वहीं यदि इस 4K TV के 120″ के मॉडल की बात करें तो उसका कीमत ¥49999 है, जो भारतीय रुपए में लगभग 5 लाख 69 हजार रुपए होता है। 

यह भी पढ़े – 32MP के सेल्फी कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ Motorola Edge 40 Neo स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जाने कीमत

Hisense L5K Laser TV Specifications

Hisense L5K Laser में कंपनी के तरफ से लेजर प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस 4K TV में लेजर पावर शॉर्ट थ्रो प्रोजेक्टर का इस्तेमाल होता है। आपको इस TV को लगाने का जरूरत ही नहीं होता क्यूंकि 4K TV फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आता है। 120″ के बड़े डिस्प्ले के साथ आने बाद भी ये एक 4K क्वालिटी का डिस्प्ले TV है।

Hisense L5K Laser TV में आपको 8 लेयर वाला ऑप्टिकल स्ट्रक्चर देखने को मिलता है। इस 4K TV के 100″ के वेरिएंट में आपको 420 निट्स की ब्राइटनेस और वहीं 120″ के डिस्प्ले में आपको 380 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिल जाता है। 

इस 4K क्वालिटी के TV में आपको अच्छे क्वालिटी के डिस्प्ले के साथ काफी अच्छे क्वालिटी का साउंड भी देखने को मिलता है, इस TV में Harman Kardon 2.1.2 का स्पीकर लगा हुआ है, जो काफी अच्छे साउंड क्वालिटी के साथ आता है और आपको इस TV में 1 TB तक का स्टोरेज देखने को मिलता है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button