गुजरात के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, कांग्रेस बोली- भ्रष्टाचार का हो रहा विकास – Utkal Mail
गुजरात के सुरेंद्रनगर जनपद में एक महीने पहले भी ऐसा ही दुर्घटना हुई थी। आपको बता दें कि इन दिनों पालनपुर आरटीओ सर्कल पर नए ब्रिज का काम चल रहा है। इस क्रम में सोमवार को पुल पर निर्माण कार्य चल रहा था, इस दौरान उसका एक हिस्सा नीचे गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मान सरोवर फाटक इलाके की घेराबंदी कर दी है।
अब पालनपुर में गिरा निर्माणाधीन ब्रिज
गुजरात के पालनपुर में रविवार को निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। इस पुल का टूटा हिस्सा सीधे एक ट्रैक्टर और रिक्शे पर गिरा, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी, एसपी, हाईवे अथॉरिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान रिक्शे पर पुल का जो हिस्सा गिरा है, उसे कटर से काटकर निकाला गया है।
पुल के नीचे एक ट्रैक्टर और रिक्शा दबा
दरअसल, गुजरात के सुरेंद्रनगर जनपद में भी एक महीने पहले ऐसा ही एक हादसा हुआ था। जो मामला अभी शांत भी नही हो पाया था। कि अब पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। बताया जा रहा है कि पालनपुर आरटीओ सर्कल पर नया ब्रिज बनाने का काम चल रहा है।
जहां सोमवार को भी निर्माण कार्य चल रहा था। तभी पुल का एक स्लैब नीचे गिर गया। इस दौरान एक ट्रैक्टर और रिक्शा हादसे की चपेट में आ गए। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल का मलबा सीधे रिक्शे से ऊपर गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं राहत बचाव के दौरान मलबे में दबे रिक्शे को कटर से काटकर बाहर निकाला गया।
कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला
इस हादसे को लेकर गुजरात कांग्रेस के नेता अमित चावड़ा ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। उन्होनें कहा पालनपुर आरटीओ सर्कल के पास एक ओवरब्रिज ढह गया। इस हादसे में रिक्शा चालक समेत तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। आगे कहा कि यह कोई पुल नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार का विकास है। एक बार फिर अधिकारी बदले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति गांव की जमीन धंसी, निवासियों ने की भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग