विदेश

शाहिरा शाहिद पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण सचिव नियुक्त – Utkal Mail


इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने सूचना एवं प्रसारण विभाग के सचिव जहूर अहमद को उनके पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर सूचना समूह की ग्रेड-22 की अधिकारी शाहेरा शाहिद को सूचना एवं प्रसारण विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया है। अहमद सचिवालय समूह के ग्रेड-21 के अधिकारी हैं और सूचना एवं प्रसारण विभाग में अतिरिक्त सचिव (प्रभारी) के रूप में कार्यरत थे। उन्हें कार्मिक प्रभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्मिक प्रभाग ने नियुक्ति और स्थानांतरण के लिए चुनाव आयोग से औपचारिक अनुमति ली थी। शाहिद पहले भी सूचना सचिव के पद पर काम कर चुकी हैं। सात 16 अप्रैल, 2021 को उन्हें सूचना मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (प्रभारी) नियुक्त किया गया। बाद में, आठ मार्च, 2023 को संघीय सरकार ने उन्हें ग्रेड-21 से ग्रेड-22 में पदोन्नत करके सूचना मंत्रालय के स्थायी सचिव के रूप में नियुक्त किया। शाहिद को 31 मार्च, 2023 को पद से हटा दिया गया था और कार्मिक प्रभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था। 

उनके स्थान पर सूचना समूह के ग्रेड-21 अधिकारी सोहेल अली खान को अतिरिक्त सचिव (प्रभारी) नियुक्त किया गया था, लेकिन वह सूचना सचिव के रूप में भी लंबे समय तक नहीं रह सके और 30 अगस्त, 2023 को कार्यवाहक संघीय सरकार ने उन्हें कार्मिक प्रभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया और सचिवालय समूह के ग्रेड -21 अधिकारी अहमद को अतिरिक्त नियुक्त किया। अब एक बार फिर सुश्री शाहिद को 20 नवंबर को सूचना एवं प्रसारण विभाग का सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़े:- Gaza के एक अन्य अस्पताल के पास इजराइली सैनिकों का हमास के खिलाफ अभियान जारी


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button