राशिफल

आज का राशिफल। 20 जनवरी, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज दिन की शुरुआत काफी कमजोर रहेगी। विदेश से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नशे और अनैतिक गतिविधियों में धन बर्बाद न करें। प्रेमी जन आपको कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं। व्यापार में आप जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं।

वृष

आज निजी रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको सहयोगियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए। विवाह तय करने को लेकर तुरंत निर्णय लेने से बचें।

मिथुन

आज अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। अपनी कार्य योजना में सुधार लाने का प्रयास करें। मनोनुकूल काम न हो पाने के कारण आपका मन उदास हो सकता है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें।

कर्क

आज आपको मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। मेडिकल छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के अधिकार बढ़ सकते हैं। घर में काफी रौनक और उत्साह का वातावरण रहेगा।

सिंह

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे। संतान को लेकर परेशानी दूर होगी। मित्रों के साथ आपको धन लाभ मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र से आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे।

कन्या

आज विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। रिटेल से संबंधित व्यापार में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। धन उधार देने को लेकर धर्म-संकट में फंस सकते हैं। आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहेंगे।

तुला

आज किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। तनाव का आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर का वातावरण थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति भाव शुद्ध रखें।

वृश्चिक

आज प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। बिजनेस में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। 

धनु

आज व्यवसाय में पार्टनर्स के साथ विवाद शांत होगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ मिलेगा। कुछ लोग आपकी छवि को लेकर दुष्प्रचार कर सकते हैं। व्यवसाय में प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। राजनीतिक संपर्क का लाभ उठाएंगे।

मकर

आज अपने काम के प्रति काफी ग‍ंभीर रहेंगे। छिपे हुए प्रेम संबंध व्यक्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आपकी प्रभावशाली वाणी की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। पारिवारिक वातावरण काफी सुखद रहेगा।

कुंभ

आज व्यापार के दृष्टिकोण से दिन काफी सामान्य रहने वाला है। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग बॉस से कुछ नाखुश रहेंगे। गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें अन्यथा पाचन प्रभावित हो सकता है।

मीन

आज आवश्यक दस्तावेजों को संभालकर रखें। अटके हुए कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। कारोबार में आपको अचानक से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button