भारत

New CJI: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना बने देश के नये मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ – Utkal Mail

नयी दिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनको  पद की शपथ दिलाई।

बताया जा रहा है कि जस्टिस संजीव खन्ना 6 महीने से अधिक समय तक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे। वह 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लिया है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर रविवार को सेवानिवृत्त हो हुये हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button