विदेश

Queen Elizabeth II की पहली बरसी की पूर्व संध्या पर ब्रिटेन लौटेंगे Prince Harry, चैरिटी पुरस्कार समारोह में होंगे शामिल – Utkal Mail


लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बरसी की पूर्व संध्या पर एक चैरिटी पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए प्रिंस हैरी के अगले महीने ब्रिटेन लौटने की संभावना है। परमार्थ संगठन ‘वेलचाइल्ड’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘यूके चैरिटी वेलचाइल्ड’ के लंबे समय से संरक्षक रहे हैरी सात सितंबर को लंदन में इसके वार्षिक पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे, जिसमें गंभीर रूप से बीमार युवाओं की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। 

इस कार्यक्रम हैरी की पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन के शामिल होने की उम्मीद नहीं है। हैरी ने पिछले साल आठ सितंबर को हुए इस चैरिटी के पुरस्कार समारोह से नाम वापस ले लिया था क्योंकि उसी दिन उनकी दादी महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु हुई थी। महारानी एलिजाबेथ ने 70 वर्षों तक ब्रिटेन में शासन किया था और स्कॉटलैंड में स्थित उनके पसंदीदा शाही निवास स्थान बाल्मोरल में 96 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम श्वांस ली। 

हैरी तब अमेरिका से आए थे, जो शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुछ समय रहने के लिए स्कॉटलैंड चले गए थे। महाराजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला के बाल्मोरल में निजी तौर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बरसी मनाने की उम्मीद है। वेलचाइल्ड दीर्घकालिक चिकित्सा आवश्यकताओं वाले बच्चों और युवाओं का समर्थन करता है। इसके वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम का उद्देश्य इस तरह के बच्चों और युवाओं की चुनौतियों को उजागर करना और उनका समर्थन करने वाले देखभालकर्ताओं को मान्यता देना है। 

ये भी पढ़ें:- Japan: फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से छोड़ा दूषित जल, चीन ने जापान से आने वाले सीफूड पर लगाया प्रतिबंध


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button