मनोरंजन

Independence Day 2024: जय हिन्द, जय भारत…देशभक्ति के रंग में रंगे फिल्मी सितारे, प्रशंसकों को दी स्तवंत्रता दिवस की बधाई – Utkal Mail

मुंबई। आज पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस खुशी को सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर सिनेमा जगत के कई सितारों ने देशवासियों और  प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा,’राष्ट्र आज, 15 अगस्त को गर्व से हमारी स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खुशी के अवसर पर मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं!’ कंगना रनौत ने भी तिरंगा झंडा लहराते हुए फोटो शेयर की। 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने तिरंगे की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहे और हमारा दिल गर्व से ऊंचा रहे। सोनू सूद ने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसकी कुछ झलकिया शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है।

अनुपम खेर ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंनें कैप्शन में लिखा,’आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए, हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है। उन्हें याद रखना बहुत जरूरी है। जय हिन्द। जय भारत!

प्रियंका चोपड़ा ने भी आजादी के दिन अपने वतन को याद किया है। एक पोस्ट शेयर कर अदाकारी ने फैंस को इस खास दिन पर विश किया है। संजय दत्त ने भी आज भारत माता को सलाम किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर देशवासियों को आजादी की बधाई दी है। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर बधाई दी है।

ये भी पढ़ें : ”जवान” और ”उरी” से लेकर ”बॉर्डर” तक ये 10 देशभक्ति थीम वाली फिल्में हर किसी में देश के प्रति प्रेम जगाती हैं

 




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button