मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का होली पर फैंस को तोहफा, 14 मार्च को रिलीज होगी फिल्म 'रिश्ते'  – Utkal Mail

मुंबई। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और टेलीविजन अभिनेत्री रति पांडेय स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रिश्ते 14 मार्च को पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिश्ते के निर्माता शर्मिला आर. सिंह और रौशन सिंह ने जानकारी दी कि रिश्ते”को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा, जिससे भोजपुरी दर्शकों के साथ-साथ हिंदी भाषी दर्शक भी इसका आनंद ले सकें। यह फिल्म सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित की जाएगी। 

रौशन सिंह ने कहा, एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. ने हमेशा दर्शकों को बेहतरीन सिनेमा देने का प्रयास किया है। पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी हमने क्वालिटी कंटेंट पर जोर दिया है। ‘रिश्ते’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई को दर्शाने वाली एक संवेदनशील कहानी है, जो सभी दर्शकों को जोड़ने का काम करेगी। यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अंदाज में रिश्तों की महत्ता का अहसास कराएगी। गौरतलब है कि फिल्म रिश्ते में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के अलावा कई दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 इनमें आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव और सोनू पाण्डेय शामिल हैं। फिल्म का संगीत भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप संगीतकारों ने तैयार किया है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी हैं। फिल्म के डीओपी (कैमरा डायरेक्टर) बासु हैं। 

ये भी पढे़ं : हंसल मेहता ने राघव जुयाल-ईशान खट्टर और ज़हान कपूर को बताया बॉलीवुड का भविष्य




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button