मनोरंजन

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म, बोलीं- यह सिर्फ मेरी कहानी नहीं है… – Utkal Mail

मुंबई। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का नाम ‘बेदी: द नेम यू नो..द स्टोरी यू डोंट’ होगा। इसके निर्देशक व लेखक कुशाल चावला हैं। इसका निर्माण ‘ड्रीम स्लेट पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में बेदी के जीवन के उस पक्ष को सामने लाया जाएगा जिससे अभी तक लोग अनजान हैं। इसकी कहानी उनके व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन से जुड़ी चुनौतियों, उनके जुझारू व्यक्तित्व को पर्दे पर लाएगी। 

बेदी ने बयान में कहा ‘‘ यह कहानी सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। यह एक भारतीय महिला की कहानी है…एक भारतीय महिला जो भारत में पली-बढ़ी, भारत में पढ़ाई की, भारतीय माता-पिता से जिसकी परवरिश की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी कहानी नौ साल की उम्र से शुरू हो गई जब मेरे पिता ने मुझसे कहा था, ‘जीवन एक ढलान है, या तो आप ऊंचाई की ओर जाएंगे या नीचे आएंगे’।’’ 

बेदी ने कहा कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि उन्हें एक ऐसा इंसान बनना चाहिए जो दूसरों की मदद कर पाए न कि जिसकी दूसरे मदद करें। उन्होंने कहा, ‘‘ ये दोनों बातें मेरे मार्गदर्शक सिद्धांत बने रहे।’’ चावला ने कहा कि उन्होंने बेदी पर फिल्म बनाने के लिए करीब चार साल तक उनके बारे में विभिन्न जानकारियां बटोरी और उनके व्यक्तित्व को पहचाना।

ये भी पढे़ं : केन्या वापस लौटीं दलजीत कौर, गर्ल गैंग के साथ बिता रही टाइम


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button