National Senior Pencak Silat Championship: सीनियर पुरुष रेगू स्पर्धा में यूपी टीम ने दिखाया शानदार खेल, तनीषा को सोलो में जीता रजत – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने ने 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन कर दो रजत पदक पर कब्जा जमाया। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन और पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के संयुक्त देखरेख में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में तीसरे दिन कई वर्गो में पदकों का फैसला हुआ।
रविवार को महिला सीनियर सोलो में उत्तर प्रदेश की तनीषा कश्यप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग का स्वर्ण मध्य प्रदेश की दीक्षा रेड्डी ने जीता, जबकि कांस्य पदक चंडीगढ़ की सोनिया और महाराष्ट्र की किराकंशी किशोर येवले ने अपने नाम किया।
पुरुष सीनियर रेगू (तीन खिलाड़ी) में उत्तर प्रदेश के शिवा शर्मा, प्रशांत रावत और आकाश शुक्ला की टीम ने रजत पदक जीता। इस वर्ग में महाराष्ट्र के ओकांर गणेश, अंशुल कांबले और वैभव की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। कांस्य पदक तमिलनाडु के सुदर्शन, एस. और लोगेश्वरन के साथ पश्चिम बंगाल के विश्वकर्मा महतो, शोभान दास और यश गुप्ता ने संयुक्त रुप से साझा किए।
आयोजन सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे दिन मध्य प्रदेश व दिल्ली ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मणिपुर व महाराष्ट्र को एक-एक स्वर्ण पदक मिले।
आज मुकाबलों के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के अध्यक्ष किशोर प्रकाश येवले, महासचिव तारिक जरगर, पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के चेयरमैन अनूप गुप्ता (भाजपा प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद) व कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह मुख्य रुप से मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेः ‘नया भारत आतंकवादियों को कहीं से भी खोजकर खत्म कर देगा, चाहे वे कहीं भी छिपे हों’- CM हिमंता