LSG Vs DC IPL : दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से लखनऊ को हराया – Utkal Mail

IPL 2025, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals : राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल का 40वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत का फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहली पारी में 20 ओवर में बल्लेबाजी करते लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने छह विकेट खोकर 159 रन बनाए। सुपर जायंट्स के लिए एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 52 जबकि मिचेल मार्श ने 45 रन का योगदान दिया।
आखिरी ओवरों में आयुष बडोनी ने 21 गेंद में 36 रन की आक्रामक पारी खेली।दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने 33 रन देकर चार विकेट लिए। फिलहाल, दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से मैच जीत लिया।
यह भी पढ़ें:-पहलगाम में आतंकी हमला: पर्यटकों से कलमा पढ़ने को कहा, धार्मिक पहचान के लिए उतरवाए कपड़े, चेक की ID!