शिक्षा
डीएवी ललपनिया में बाल दिवस मना
गोमिया ( बोकारो) : डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिन समारोह पूर्वक मनाया गया।जूनियर विंग में प्रभारी मधु तिवारी के निर्देशन में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,कविता पाठ,भाषण एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतिभागियों में अनन्या गया,साक्षी किस्कु,रिद्धिमा हांसदा, एल्विन, अद्विका, उमर अख्तर,वृशंक, सान्वी,इरा मेहता, अक्षरा सिंह ,निवेदिता, निखिल के नाम प्रमुख हैं।
बाल दिवस पर विद्यालय के सीनियर विंग के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीटीपीएस के जीएम अनिल कुमार शर्मा ,विशिष्ठ अतिथि डीजीएम अशोक प्रसाद, अधीक्षण अभियंता आशीष कुमार शर्मा थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।पंडित नेहरू की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।विद्यालय की प्राचार्य उषा रॉय ने नेहरू को भारत का आधुनिक निर्माता कहा।छात्रा यज्ञसेनी और शाम्भवी महतो ने भी बाल दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वागत गान, बाल गीत,प्रश्नोत्तरी, एकांकी,समूह नृत्य प्रमुख थे।खेल शिक्षक अजमल हुसैन के निर्देशन पर कुछ बच्चों ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जिनमें विवेक ठाकुर,विमल हांसदा, अजय हांसदा, अभिषेक पाठक प्रमुख थे।समूह नृत्य में लीना प्रिया, भाव्या हांसदा, जानवी खलखो, नोहा मुर्मू,रितिका सोरेन,अर्पणा कुमारी के नाम प्रमुख हैं। डीएवी नेशनल गेम्स के विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।जोनल लेवल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आर्या हेम्ब्रम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बाल दिवस के अवसर पर विजेता को सम्मानित किया गया । मंच संचालन मनोज कुमार शास्त्री,आरजू परवीन, मान्या सिंह ने सफलता पूर्वक किया। कार्यक्रम के सफ़ल संचालन में रामनिवास रॉय,संदीप कुमार, रणजीत सिंह, अंजन सिंह,मुकेश कुमार, सौरभ कुमार,रोहित रंजन,ज्योति सिंह,कविता कुमारी,मधु तिवारी,चयनिका पॉल, वंदना पाठक,रोहित पाठक, अजमल हुसैन, मनोज कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।