भारत

उत्तराखंड को फलों का हब बनाने की दिशा में हो रहा काम: शिवराज सिंह चौहान – Utkal Mail

देहरादून, अमृत विचार: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कॉलागढ़ स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को फलों का हब बनाने की दिशा में काम हो रहा है। साथ ही बताया कि अभियान का लक्ष्य किसान और कृषि का कल्याण है।

चौहान ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के लिए असली प्रयोगशाला खेत ही है इसलिए हमने लैब-टू-लैंड जोड़ने और 16 हजार वैज्ञानिकों की टीमों के साथ गांव-गांव जाकर विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया। इसमें 2,170 वैज्ञानिक देश भर में हर क्षेत्र की विशेषता, जलवायु विभिन्नता, मिट्टी की उर्वरकता आदि प्रत्येक बारीक से बारीक जानकारियां जुटाने के लिए किसानों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी 75 वैज्ञानिकों की टीमें किसानों से सीधा संवाद कर रही हैं। शोध से मिली जानकारी के आधार पर कृषि की दिशा तय की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान से बड़ा वैज्ञानिक कोई और नहीं है इसलिए इस अभियान में दो तरफा संवाद किया जा रहा है। किसानों की व्यावाहारिक समस्याओं को सुन व समझकर ही अनुसंधान, नीति, कार्यक्रम और योजना बनाई जाएंगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत खेती को बचाने के लिए खेतों में तारबाड़ की व्यवस्था की जाएगी। पहाड़ों के फल और सब्जियां अन्य किसी भी क्षेत्र की तुलना में शानदार है। उत्तराखंड के सेब कश्मीर को प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं, जो बागवानी की उन्नति को दर्शाता है। काफल, मडुवा समेत स्थानीय फल व अनाज के उत्पादन को बढ़ाने के लिए उत्तम किस्म के बीज बनाने होंगे और मार्केटिंग-ब्रांडिग पर भी ध्यान देना होगा। उत्तराखंड दुनिया में फलों का हब बने इस दिशा में गंभीरता से काम किया जाएगा। अंत में केंद्रीय मंत्री ने सभी किसानों से मृदा स्वास्थ्य कार्ड का इस्तेमाल और मिट्टी की आवश्यकता अनुसार ही उर्वरकों के इस्तेमाल का आह्वान किया। इस दौरान उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीजी कृषि एवं बागवानी रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः सहारनपुर: ट्रेड फेयर मेले में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 24 दुकानें जलकर राख


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button