मनोरंजन

अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म 'भारत माता की जय' का ट्रेलर रिलीज, देखिए VIDEO – Utkal Mail


मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म भारत माता की जय का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भारत माता की जय के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी किस तरह से हमारे देश भारत मे घुसकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगे रहते हैं। उन आतंकवादियों के नापाक इरादों को भारतीय सीमा में किस प्रकार से विफल किया जाता है, यही इस फ़िल्म की कहानी है।

पाकिस्तानी आतंकवादी सरदार के चरित्र में सुशील सिंह हैं। वहीं भारतीय पुलिस अधीक्षक के रूप में अमित शुक्ला हैं।बालेश्वर सिंह ने आतंकवादी के रूप में एवं ब्रजेश त्रिपाठी ने आम हिंदुस्तानी के रूप में बेहतरीन चरित्र निभाया है। प्रिंस सिंह राजपूत ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। प्रिंस सिंह राजपूत के अपोजिट पायस पंडित हैं।ब्राईट सन प्रस्तुत फ़िल्म भारत माता की जय के निर्माता सतीश पोद्दार एवं हर्षित मिश्रा हैं।

इस फ़िल्म के लेखक एस के चौहान हैं, वहीं निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। गीत प्यारे लाल यादव , विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी ने लिखा है, संगीत मधुकर आनंद का है। गायक कैलाश खेर, प्रियंका सिंह , इंदु सोनाली, विजय चौहान एवं पवन परदेशी हैं। 

ये भी पढ़ें : Disney+ Hotstar पर 29 सितंबर को रिलीज होगी Ishwak Singh की फिल्म तुमसे ना हो पाएगा


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button