भारत

खड़गे, राहुल और प्रियंका ने देशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं, बोले- ये त्योहार सम्पन्नता और समृद्धि का प्रतीक – Utkal Mail

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को लोहड़ी की बधाई दी है। खड़गे ने कहा, “लोहड़ी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम के बाद हुई फसल उपज को हर्षोल्लास से मनाने वाला ये त्योहार सम्पन्नता और समृद्धि का प्रतीक है। आशा है ये पर्व आप सबके जीवन में अपार ख़ुशियाँ लेकर आए।” 

राहुल गांधी ने कहा, “आप सभी को लोहड़ी की लख-लख बधाइयां। आशा करता हूं यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उल्लास लेकर आए।” प्रियंका गांधी ने कहा, “आप सभी को लोक आस्था, किसानी और नई फसल के उत्सव लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करे।” 

ये भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर में आज जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, गांदरबल से लेह जाना होगा आसान


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button