विदेश

PM Modi Russia Visit : 'भारत और रूस की दोस्ती सदाबहार है', मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच बोले पीएम मोदी – Utkal Mail

मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिनों के दौरे पर हैं और वह सोमवार को मॉस्को पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया था। मंगलवार को पीएम मोदी ने मॉस्को में ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा कि मैंने अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेजी से और तीन गुना अधिक ताकत के साथ काम करने की शपथ ली है। भारत आज बदल रहा है, क्योंकि वह अपने 140 करोड़ नागरिकों और दुनियाभर में बसे भारतीय समुदाय के लोगों की ताकत पर भरोसा करता है। 2014 से पहले की स्थिति के विपरीत आज का भारत आत्मविश्वास से भरपूर है और यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टी-20 विश्व कप में भारत की जीत का जिक्र करते हुए कहा, भारत में आज का युवा आखिरी पल तक हार नहीं मानता, ठीक हमारी क्रिकेट टीम की तरह। भारत का पिछले 10 वर्षों का विकास सिर्फ एक ‘ट्रेलर’ है, हम अगले 10 वर्षों में कई गुना तेज विकास देखेंगे। सभी चुनौतियों को चुनौती देना मेरे डीएनए में है। भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक विकास का एक नया अध्याय लिखेगा। पीएम मोदी ने कहा, हर भारतीय रूस को एक भरोसेमंद दोस्त, अच्छे-बुरे समय के साथी के रूप में देखता है।‍ भारत-रूस संबंध आपसी विश्वास और आपसी सम्मान की मजबूत नींव पर बने हैं। 

ये भी पढ़ें : मॉस्को पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button