Thailand shootings : थाईलैंड की राजधानी में गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत, हमलावर ने खुद को भी किया शूट – Utkal Mail

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘थाई पोस्ट’ समाचार पत्र के अनुसार, मृतकों में चार सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। ओर टोर कोर मार्केट में हुई गोलीबारी में संदिग्ध की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हमले का मकसद क्या था।
कहा हुई घटना
बैंगकॉक के चतुचक जिले में स्थित ओर तोर कोर मार्केट, जो अपनी ताज़ा फल-सब्जियों और समुद्री भोजन के लिए प्रसिद्ध है, जहा पर बंदूकधारी ने गोलीबारी की। वही कुछ स्थानीय मीडिया ने बताया कि मृतकों में सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे। हमलावर ने बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस घटना के पीछे के मकसद की जांच शुरू कर दी है और इसे आतंकवाद या सीमा विवाद से जोड़ने की अटकलों को खारिज किया है।
ये भी पढ़े : Cambodia–Thailand conflict : थाईलैंड के बाद अब कंबोडिया में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर किया जारी