टेक्नोलॉजी

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर दो घंटे खड़ी रही कृषि मंत्री शिवराज सिंह की फ्लाइट – Utkal Mail


अमृत विचार, लखनऊ : माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खामी के चलते दुनियाभर की ऑनलाइन सेवाओं पर इसका असर पड़ा है। एयरलाइंस सेवाओं से लेकर बैकिंग सिस्टम तक हिल गया। विश्व के कई एयरपोर्ट पर एयरलाइंस ठिठक गईं। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर के कारण एयरपोर्ट कई एयरपोर्ट पर अफरातफरी का आलम बना रहा। कई उड़ाने निरस्त हुईं तो कई काफी लंबित हो गईं। इस बीच लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) का सर्वर भी इसकी चपेट में रहा। इससे लखनऊ के एयर यात्री भी परेशान रहे। इसमें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट भी करीब दो घंटे तक खड़ी रही। 

दोपहर 1:10 बजे इंडिगो की हैदराबाद जाने वाले फ्लाइट 2:10 बजे उड़ान भर सकी। इसके अलावा अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट दोपहर 1:25 बजे के बजाय 2:50 बजे  रवाना हुई। वहीं मुंबई जाने वाली उड़ान डेढ़ के बजाय 2:40 पर उड़ान भर सकी। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे के बजाय दोपहर 3:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना हाई सकी। गोवा, मुंबई, रायपुर और अमृतसर जाने वाली कई अन्य फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से अमौसी से उड़ान भर सकीं।

 एयरपोर्ट के अंदर ककक

शिवराज सिंह चौहान का विमान एक घण्टे रनवे पर

दरअसल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे। लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो के विमान, जिसे दोपहर 01:37 बजे उड़ान भरनी थी। उसी विमान में कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी सवार थे। बोर्डिंग कराने के बाद विमान करीब एक घंटे से अधिक समय तक टैक्सी-वे पर खड़ा रहा। विमान के विलंब होने पर शिवराज सिंह चौहान, यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल लेते रहे। दोपहर करीब 03: 27 बजे ये उनकी फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। 

खाली पड़ा एयरपोर्ट

लखनऊ एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान विलंब होने को लेकर यात्री काफी परेशान दिखे। यात्री अपने तयशुदा कार्यक्रम में समय से न पहुंच पाने को लेकर काफी चिंतित भी रहे। इसी बीच एयरपोर्ट के अधिकारियों ने अपने एक्स हैंडल के जरिए यात्रियों को  माइक्रोसाफ्ट सर्वर में खराबी आने की समस्या से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें:- मुहर्रम के जुलूस में तैनात नौ पुलिसकर्मी ड्यूटी पर चलाते रहे मोबाइल


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button