धर्म

Ram Mandir: साइकिल से तय किया उड़ीसा से अयोध्या का सफर, 85 राम भक्तों ने निकाली यात्रा – Utkal Mail


अयोध्या, अमृत विचार। प्रभु श्री राम के प्रति अपना प्रेम प्रकट करने की सबके अपना-अपना तरीके होते हैं। इसी क्रम में 85 किसान इतनी गर्मी में साइकिल से अयोध्या के लिए निकल पड़े। इन किसानों ने साइकिल से सौ या दो सौ किलोमीटर की यात्रा नहीं बल्कि पूरे 1200 किमी का सफर तय किया। सभी किसान उड़ीसा आठ गांव से इकट्ठा हुए हैं। 

उम्र नहीं बनी बाधा 
अमृत विचार के संवादाता ने जब लोगों से बात की तो पता चला कि इस सभी की उम्र 17 से 75 साल है। लोगों ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सबसे के आराध्य हैं। इस पूरे सफर में सिर्फ भगवान से जल्द से जल्द दर्शन करने की लालसा थी। कुछ ने कहा कि सफर भगवान के नाम के साथ शुरू किया था। पूरे सफर में कभी भी ऐसा नहीं लगा की सफर अधूरा रह जाएगा। हमेशा ऐसा लगा की भगवान हमारे साथ है। सभी साइकिल यात्री बालेश्वर जिले के बालियापुर ब्लाक के आठ गांव से इकट्ठा हुए। शहीद जतिन बाघा ने इसी जिले को अपनी कर्मभूमि बनाया था।

सावन 2024 - 2024-09-21T172338.229

इन सभी के भोजन आवास की व्यवस्था कारसेवक पुरम में की गई है। ये बहुत किसान बाघा जतिन स्मृति परिषद से जुड़े हैं। परिषद के अध्यक्ष अरविंद मेहरा, मन्मथ दास, गंगाधर मोहंती, संजय दास आदि इसमें साइकिल यात्रा में शामिल हैं। 

यह भी पढ़ेः BSNL 5G: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को बड़ा झटका, बीएसएनएल ने एक महीने में जोड़े 30 लाख नए यूजर्स


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button