राशिफल

आज का राशिफल। 18 अगस्त, 2024 – Utkal Mail

मेष     

आज नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे। घर के सदस्यों की सुख-सुविधाओं का काफी ध्यान दें। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे।

वृष

आज विचारों में लचीलापन हमेशा बनाकर रखें। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं। लोग आपके ऊपर काफी भरोसा करेंगे। नई जॉब को लेकर योजना बना सकते हैं।

मिथुन

आज दिनचर्या थोड़ी असंतुलित रहेगी। लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। धन को लेकर असंतोष की भावना रहेगी। पुराना रुका हुआ काम आपको तनाव का अनुभव कराएगा। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।

कर्क

आज दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा निर्णयों से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपकी मध्यस्थता से कई विवाद सुलझ सकते हैं। आपके स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।

सिंह

आज अपने करियर को लेकर थोड़ा असंतुष्ट रहेंगे। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का विचार बन सकता है। घर पर शांतिपूर्वक समय बिताना उत्तम होगा। असामाजिक तत्वों से भय रहेगा। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या

आज प्राइवेट जॉब कर रहे जातक लंबी छुट्टी की मांग कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ परिणामकारी है। ललित कलाओं से जुड़े विषयों में विशेष रुचि ले सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं के सहयोग से लाभ मिल सकता है।

तुला

आज शरीर में किसी तरह का संक्रमण परेशान कर सकता है। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। आपको अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

आज अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बड़ी बिक्री होने की संभावना बन रही है। दूसरों की सहायता करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऐसे रिश्तेदारों और मित्रों से बात हो सकती है,जिनसे आपका संपर्क कम हो गया था।

धनु

आज अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आपको कुछ नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें इससे विवादों से बचे रहेंगे।

 मकर

आज स्वादिष्ट भोजन व व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। किसी जरूरी काम को कल पर टालना आपके लिए उचित होगा। सभी काम आपकी आशा के अनुरूप होते रहेंगे। व्यवसाय में पुराने अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पायेंगे।

कुंभ

आज घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंधों के कारण आपका मन व्यथित हो सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत बातें फैला सकते हैं।

मीन

आज परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहने वाला है। पुराना रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। व्यवसाय में आपको पहले की गई मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button