बिज़नेस

GST: लखनऊ जोन ने एक वर्ष में हासिल की 13% राजस्व वृद्धि, कमाए 33,000 करोड़ से अधिक – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ जोन के सेंट्रल जीएसटी ने एक वर्ष में 13% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान 22,321 करोड़ रुपये जीएसटी और 11,000 करोड़ रुपये से अधिक केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज) के रूप में राजस्व अर्जित किया गया। यूपी में इस वर्ष 1.33 लाख नए व्यापारी जीएसटी से जुड़े, और 1,345 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। यह उपलब्धि केवल 113 अधीक्षकों की मेहनत से हासिल हुई, जो एक रिकॉर्ड है। इसमें नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जोन शामिल नहीं हैं।

लखनऊ जोन की अहमियत

सेंट्रल जीएसटी का लखनऊ जोन देश के प्रमुख जोनों में से एक है, जहां सबसे अधिक करदाता हैं। यहां प्रति रेंज औसतन 4,600 करदाता हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 1,700 है। जोन में 6.45 लाख से अधिक करदाता रहते हैं, और पिछले एक वर्ष में 1.33 लाख और नए करदाता भी जुड़े हैं।

कर चोरी पर नकेल

लखनऊ जोन ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। वित्त वर्ष 2024-25 में 1,345 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई, जो पिछले वर्ष (2023-24) के 484 करोड़ की तुलना में तीन गुना अधिक है। यह यूपी में सबसे अधिक है। दो वर्षों में कर चोरों से करीब 700 करोड़ रुपये भी वसूले गए।

लखनऊ जोन की स्थिति  

कुल करदाता: 6.45 लाख  
रेंज और डिवीजन: 140 और 26  
अधीक्षक: 113  
प्रति रेंज औसत करदाता: 4,600

राजस्व उपलब्धियां  

जीएसटी 2024-25: 22,321 करोड़  
जीएसटी 2023-24: 19,806 करोड़  
वार्षिक वृद्धि: 13%  
केंद्रीय एक्साइज 2024-25: 11,053 करोड़  
केंद्रीय एक्साइज 2023-24: 12,755 करोड़  
कुल रिफंड: 565 करोड़

क्या बोले चीफ कमिश्नर 

चीफ कमिश्नर जीएसटी प्रदीप कुमार कटियार ने कहा कि 113 अधीक्षकों की टीम ने 22,321 करोड़ रुपये जीएसटी और 11,000 करोड़ रुपये से अधिक केंद्रीय एक्साइज के रूप में राजस्व अर्जित किया। जोन ने 13% की वृद्धि हासिल की है। वित्तमंत्री के निर्देशानुसार, ईमानदार करदाताओं की सहायता और सम्मान करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान विभाग की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ेः Good News: ट्रांसजेंडर्स के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में कम से कम दो ट्रांसजेंडरों को मिलेगा रोजगार

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button