भारत

आज का इतिहास: आज ही के दिन भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई  – Utkal Mail


नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1847– प्रख्यात समाजसेविका, लेखिका एवं स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म हुआ। 
1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी। 
1895 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का जन्म हुआ 
1919 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ। 
1919– हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी। 
1924-अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टन का जन्म हुआ। 
1949– चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई। 
1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा। 
1953– आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960 – नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ। 
1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई। 
1978 – लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया। 
1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन। 
1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु। 
2001– जानेमाने राजनीतित्र, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्रनाथ द्विवेदी का निधन हआ 
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न। 
2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 
2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया। 
2004 – इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी। 
2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु। 
2006 – इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया। 
2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की। 
2008– आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया। 
2015– ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत। 

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button