भारत

'चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए…', लालू प्रसाद यादव ने साधा निशाना – Utkal Mail


पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर हमला बोला और कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए वह बौखलाई हुई है।

उन्होंने गुरूवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद संबोधन में अपने चिर-परिचित अंदाज में भाजपा पर हमला बोला और दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए वह बौखलाई हुई है। 

उन्होंने कहा कि 15-15 लाख रुपये का झांसा देकर सबका एकाउन्ट बैंक में खोलवा दिया उसके बाद पैसा गायब। यह झूठों की सरकार है और इसको भगाना ही होगा। राजद अध्यक्ष ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली करने का एलान करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का सभी जगह स्वागत हो रहा है। उनसे पूछा जाता है कि गठबंधन का नेता कौन होगा तो वह उनलोगों से एक बार फिर कहना चाहते हैं कि नेता हमलोग चुन लेंगे, इसमें कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में हमलोग ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ रैली करने वाले हैं। यहां से देश भर में हवा फैलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें- भाजपा ने नक्सलियों के साथ कांग्रेस पर साठ-गांठ करने का लगाया आरोप 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button