भारत

प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल- दीपावली से पहले प्याज की कीमत बढ़ी, सरकार दे जवाब – Utkal Mail


नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दीपावली से कुछ दिनों पहले प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को कहा कि इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दीपावली सप्ताह-भर दूर है, लेकिन खाने-पीने की चीज़ों के दाम में पहले से आग लगी हुई है। प्याज की कीमत अचानक बहुत तेजी से बढ़ने लगी है, जबकि भारत दूसरा सबसे बड़ा प्याज-उत्पादक देश है।’’

ये भी पढ़ें – किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य का चुनाव : कमलनाथ

प्रियंका गांधी ने सवाल किया, ‘‘पिछले साल हमारे किसान भाइयों ने 31 लाख मीट्रिक टन प्याज पैदा किया। वह कहां है? जगत सेठ के गोदाम में? या रखरखाव की लापरवाही के चलते सड़ गया सरकारी गोदाम में?’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर, चीनी के अलावा अरहर और उड़द की दालें भी आम नागरिक की पहुंच के बाहर चल रही हैं। आदमी क्या खायेगा और क्या खिलायेगा? त्योहार की खुशी कैसे मनायेगा? सरकार जवाब दे।’’ 

ये भी पढ़ें – मणिपुर: आदिवासी विधायकों ने लगाया सुरक्षा बलों पर ज्यादती का आरोप 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button