भारत

कोलकाता: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में संगीतकार संजय चक्रवर्ती गिरफ्तार – Utkal Mail

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने मुंबई के एक प्रसिद्ध संगीतकार को यहां अपने संस्थान में छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चारु मार्केट पुलिस की टीम ने प्रसिद्ध गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को मुंबई के एक स्थान से गिरफ्तार किया। वह लगभग दो महीने से पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पंडित अजय चक्रवर्ती के भाई संजय चक्रवर्ती पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से कोलकाता लाया गया और यहां की एक अदालत में पेश करने के बाद 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

संगीतकार ने जून महीने में एक योग संस्थान में 15 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। वह इसी संस्थान में गायन कक्षाएं संचालित करते थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायत के अनुसार, चक्रवर्ती कक्षा समाप्त होने के बाद भी वहीं रहे और जब अन्य सभी छात्र चले गए तो आरोपी ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।’’ 

उन्होंने बताया कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के माता-पिता उसे मनोवैज्ञानिक उपचार के लिए बेंगलुरु लेकर गए थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘उपचार के दौरान पीड़िता ने पहली बार अपने चिकित्सक को पूरी घटना बताई जिसके बाद उसके माता-पिता को इस बारे में पता चला।’’ माता-पिता ने सितंबर में उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शून्य प्राथमिकी दर्ज की।  

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी बोले- अगर प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान पढ़ा होता तो नफरत नहीं फैलाते

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button