भारत

'धनुष किसने तोड़ा…', डॉयलाग बोलते ही गिर पड़े 'परशुराम', आया हार्ट अटैक, दुनिया को कहा अलविदा – Utkal Mail


रांची। देश भर में नवरात्रि को लेकर हर जगह धूम है। इस दौरान रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस बीच एक झारखंड की राजधानी रांची से दुखद खबर सामने आई है। जहां परशुराम का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय विनोद प्रजापति के रूप में हुई है। वो डंडई के ही रहने वाले थे। कलाकार की मौत का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीता स्वयंवर का प्रसंग, स्टेज पर कलाकार की मौत
दरअसल, गढ़वा के डंडे स्थित करके गांव में रामलीला का आयोजन किया गया था। इस दौरान रामायण के सीता स्वयंवर का प्रसंग चल रहा था। इसी कड़ी में धनुष तोड़ने के बाद भगवान परशुराम वहां पहुंचें। भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे विनोद प्रजापति जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं, धनुष को किसने तोड़ा ? धनुष को किसने तोड़ा जल्दी बताओ जल्दी बताओ ! इसके बाद अचानक वह मंच पर बेहोश होकर गिर जाते हैं। 

डॉक्टरों किया मृत घोषित
आयोजक और अन्य कलाकारों ने सोचा कि विनोद प्रजापति मामूली रूप से बेहोश हुए हैं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार विनोद प्रजापति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। विनोद प्रजापति पिछले कई वर्षों से रामलीला में भगवान परशुराम का किरदार निभाते आ रहे थे. वह समाज सेवा भी करते थे। 

ये भी पढ़ें-बिहार : गोलियों से थर्राया समस्तीपुर, दो सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या, रात में दुकान बंद कर लौट रहे थे घर


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button