भारत

हरियाणा: सैनी और उनके मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, पदभार ग्रहण करते ही कही ये बात – Utkal Mail

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रियों ने शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में अपने-अपने कार्यभार संभाले। पदभार ग्रहण करने के बाद  सैनी ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ,समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिये समर्पित होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भी कार्यभार संभाला।

बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में विभाग के बारे में पूछने पर कहा कि विभाग कोई ज्यादा मायने नहीं रखता। वह मंत्री हैं, मंत्री नहीं होते तो विधायक तो होते ही और वह भी नहीं होते तो कार्यकर्ता तो होते ही। 

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने ‘पार्टी का वरिष्ठतम नेता होने के नाते’ मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोका था और कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया तो वह हरियाणा की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को स्पष्टीकरण देना पड़ा था कि पार्टी सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है और वही उनका मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। गुरुवार को सैनी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विज ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं ठोका था। दरअसल, उनके कार्यकर्ता इस तरह की बात किये जाने से नाराज थे कि विज जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते, जबकि उन्होंने हमेशा कहा है कि पार्टी कोई भी दायित्व देगी, वह निभायेंगे। 

ये भी पढ़ें- BRICS Summit: पीएम मोदी 22-23 अक्टूबर को जाएंगे रूस, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की 16वीं बैठक में होंगे शामिल 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button