बैंको ने घटाए अपने रेपो रेट, अब घर, लोन और कार लेना होगा सस्ता – Utkal Mail

अमृत विचार। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने रेपो रेट में बुधवार को 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। इसके साथ अब रेपो रेट 6 परसेंट घटकर रह गया है। इसके चलते अब कई और बैंको ने अपने लैंडिंग रेट्स को कम कर दिया। जिसका अर्थ है कि बैंक जिस व्याज दर पर लोन देती थी वो सभी अब कार, होम या फिर पर्सनल लोन पर EMI कम हो जाएगी।
जिन बैंको ने अपने रेट्स में बदलाव किये हैं आइए जानते है उनके बारे विस्तार से
बैंक ऑफ़ बड़ौदा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने रिटेल सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम MSME के लिए ब्याज दरों में कटौती का एलान किया बता दे कि रेपो रेट कम होने से बैंक की ओवरनाइट Marginal Cost of Funds Best Landing MCLR रेट में 8.15 परसेंट की कमी आई। जबकि एक साल में ही 9 परसेंट पर आ गई। MCLR का मतलब न्यूनंतम ब्याज देर से है जिस पर बैंक आपको कर्ज देता है। इससे बैंक लोगों को कम रेट पर लोन उपलब्ध कराने से है ताकि आर्थिक विकास बढ़ने के साथ वित्तीय समावेशन को भी सहयोग मिल सकेगा।
इंडियन बैंक
चेन्नई बेस्ट इंडियन बैंक ने भी अपने रेपो लिंक्ड ब्याज में 35 बेसिस पॉइंट की कटौती का एलान किया। इससे यह 8.70 परसेंट सीधे कम हो गयी। बैंक इसे 11 अप्रैल से लागू करेगा।
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ़ इंडिया में भी RRLP का परसेंट 8.85 कर दिया गया है, जो पहले 9.10 परसेंट पर था। बैंक ने इसकी जानकारी भी साँझा की है
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने रेपो रेट में बदलाव किये हैं। बैंक ने अपने RRLR को 9.10 परसेंट से घटाकर 8.85 परसेंट कर दिया हैं।
यूको बैंक
यूको बैंक के रेपो रेट में बदलाव करते हुए इसे 8.8 परसेंट कर दिया हैं जो कि 10 अप्रैल से प्रभावी रूप से लागू होंगे।
ये भी पढ़े : Moody’s Analytics 2025 : भारत की वृद्धि दर घटकर 6.1 प्रतिशत, अमेरिकी टेरिफ के चलते बिगड़ी GDP रफ्तार