भारत

ओड़िशा से एफसीआई खरीदेगी 58 लाख मीट्रिक टन चावल, अतिरिक्त 8 लाख मीट्रिक टन का फैसला

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुरोध पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ओड़िशा से कुल 58 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने जा रहा है। इसमें से अतिरिक्त 8 लाख मीट्रिक टन का चावल खरीदने का निर्णय राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र लिखा था और 4 अगस्त को ‘ऑल ओड़िशा राइस मिलर्स एसोसिएशन’ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर इस विषय पर चर्चा की गई थी। केंद्रीय खाद्य, व्यापार और सामान्य वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि खरीफ फसल के लिए चावल खरीद का लक्ष्य 40 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 47 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। वहीं, रबी फसल के लिए लक्ष्य 10 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 11 लाख मीट्रिक टन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस कदम के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा ‘अन्नदाता’ के कल्याण को प्राथमिकता देती है और इस समयोचित निर्णय से ओड़िशा के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ओड़िशा के किसानों के हितों की रक्षा और अतिरिक्त चावल खरीद के इस फैसले से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस कदम की सराहना की।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button