मनोरंजन

VIDEO : नीली आंखें-क्यूट सी स्माइल…रणबीर-आलिया ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा, जमकर दिए पोज – Utkal Mail


मुंबई। क्रिसमस के खास मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। राहा की क्यूटनेस पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं।

रणबीर-आलिया ने पहली बार पब्लिकली अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया है। कपल ने राहा संग पैपराजी को पोज दिए। रणबीर लाडली बेटी को गोद में लिए नजर आए। राहा की क्यूटनेस, उनकी स्माइल और नीली आंखों ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है। फैंस राहा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

Ranbir

आलिया का लुक भी बेहद प्यारा था। आलिया ने ब्लैक फ्लोरल ड्रेस पहनी और इसके साथ रेड हील्स थीं। रणबीर भी आलिया से मिलते जुलते कलर थीम में दिखे। फिलहाल पैपराजी लिटिल राहा को देखकर बेहद खुश थे। क्यूट राहा से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। राहा की पहली झलक सामने आते ही कई लोगों ने कहा कि राहा कपूर खानदान पर गई है। ज्यादातर लोगों ने राहा को ऋषि कपूर की परछाईं बताई है।

आपको बता दें कि हाल ही में रणबीर और आलिया का राहा का पहला जन्मदिन मनाया था। कपल ने अप्रैल, 2022 में शादी की थी और नवंबर, 2022 में आलिया ने बेटी राहा का जन्म दिया था।

ये भी पढ़ें : Naushad Birth Anniversary: नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था इंकार, जानिए दिलचस्प किस्सा




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button