Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हुई टीम इंडिया, 20 फरवरी को बांग्लादेश से मुकाबला – Utkal Mail

मुंबई। भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से दुबई रवाना हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरी है, जहां टीम इंडिया 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया दो हिस्सों में दुबई पहुंचेगी। टीम का दूसरा बैच भी जल्द ही रवाना होगा।
#WATCH | Mumbai: Indian Men’s Cricket Team Captain Rohit Sharma departs for Dubai to participate in the ICC Champions Trophy.
All matches of Team India will be held in Dubai, while the rest will take place in Pakistan. The ICC Champions Trophy will begin on February 19 and will… pic.twitter.com/M6J2lIiGJz
— ANI (@ANI) February 15, 2025
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए दुबई रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियों में भारतीय कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में रोहित शर्मा भी दिखी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें : WPL 2025 : यूपी वॉरियर्स के खिलाफ गलतियों में सुधार करने उतरेगा गुजरात जायंट्स