विदेश

मॉस्को में विस्फोट, रूस के परमाणु सेना प्रमुख Igor Kirillov की मौत…यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस ने ली जिम्मेदारी – Utkal Mail

मॉस्को। रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक रक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मंगलवार सुबह एक आवासीय अपार्टमेंट ब्लॉक के पास लगे विस्फोटक उपकरण की चपेट में आने से मौत हो गई। रूस की जांच समिति ने यह जानकारी दी। यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस ने दावा किया है कि उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि किरिलोव के सहायक की भी विस्फोट में मौत हो गई। यह विस्फोट एक स्कूटर में रखे विस्फोटक उपकरण के कारण हुआ था। समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेत्रेंको ने कहा कि रूसी जांच अधिकारियों ने दोनों व्यक्तियों की मौत के संबंध में मामला दर्ज किया है। 

पेत्रेंको ने एक बयान में कहा, जांच अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और संचालन से जुड़ी सेवा घटनास्थल पर मौजूद हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस अपराध से जुड़ी सभी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।’’ फरवरी 2022 में यूक्रेन में शुरू हुए रूस के सैन्य अभियान के दौरान प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के आरोप में यूक्रेन की अदालत ने किरिलोव की गैर मौजूदगी में उन्हें 16 दिसंबर को सजा सुनाई थी।

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, एसबीयू ने कहा कि उन्होंने फरवरी 2022 से युद्ध के मैदान में रासायनिक हथियारों, विशेष रूप से के-1 लड़ाकू ग्रेनेड के 4,800 से अधिक बार इस्तेमाल किए जाने को दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: 22 साल पहले धोखे से पाकिस्तान पहुंची मुस्लिम महिला की हुई वतन वापसी, कहा- छोड़ दी थी भारत लौटने की उम्मीद


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button