राशिफल

आज का राशिफल। 17 फरवरी, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। संतान को करियर में बेहतर विकल्प मिलने की संभावना बन रही है। गलत निर्णयों के कारण काफी परेशानी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ पारिवारिक समारोह में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष

आज ऑफिस में आप अपने सहकर्मियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबंध कर सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से आपको धन लाभ मिलेगा। आपको कहीं से शुभ सूचना मिलने की संभीवना बन रही है।

मिथुन

आज आप परिजनों की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरेंगे। प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। बैंकिंग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यवसाय में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है।

कर्क

आज  संतान की उपलब्धियों से हर्षित होंगे। कमीशन आदि से धन लाभ मिल सकता है। प्रेमी जन से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। आप बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

सिंह

आज व्यवसाय में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। नए व्यावसायिक संपर्कों से आपको विशेष लाभ होगा। महिलाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। शोधकार्यों से जुड़े लोग काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या

आज जॉब में उच्च पद मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपको अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। रोजगार में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

तुला

आज कर्ज लेने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। बच्चों की संगत का ध्यान रखें। व्यवसाय में आपको संघर्ष करना पड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। रिश्तेदारों से कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

वृश्चिक

आज नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आप प्रतिद्वन्दियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। अपने खानपान की आदतों पर नियंत्रण करें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। आप एक साथ कई कार्य करने का प्रयास करेंगे।

धनु

आज मन में चंचलता रहेगी। अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के विषय में योजना बना सकते हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

मकर

आज किसी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से परेशानी होगी। आपको समस्याओं के बजाय समाधान ढूंढने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्दिता का वातावरण रहेगा।

कुंभ

आज धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। कुसंगति से बचें वरना आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। दांपत्य संबंधों में अविश्वास उत्पन्न हो सकता है। मानसिक कष्ट की स्थिति बन सकती है।

मीन

आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए आपको निमंत्रित किया जा सकता है। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सामाजिक कार्यों को व्यक्तिगत कार्यों से भी अधिक महत्व देंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button