बिज़नेस

Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी तेजी, डालर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत हुआ रुपया – Utkal Mail

मुंबई। विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी घरेलू बाजारों में तेजी को बढ़ावा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 592.78 अंक की बढ़त के साथ 77,498.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 169.3 अंक चढ़कर 23,519.70 अंक पर आ गया।

 सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। वहीं टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। 

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स पिछले सप्ताह 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत बढ़ा जबकि निफ्टी में 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी।

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 85.86 प्रति डॉलर पर

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.86 के स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.93 पर खुला। फिर कुछ बढ़त के साथ 85.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.98 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.15 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई की ओर शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 14 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 लाख डॉलर बढ़कर 654.271 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। 

यह भी पढ़ें:-सपा सासंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, कहा- सुमन ने तो बस इतिहास का एक पन्ना पलटा है


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button