PBKS vs LSG IPL : आयुष बदोनी का अर्धशतक न आया काम, पंजाब ने लखनऊ को 37 रन से हराया – Utkal Mail

IPL 2025, PBKS vs LSG : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 54वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। जिसमें पंजाब के प्रभसिमरन सिंह ने 91 रन बनाए। इसके अलावा, श्रेयस अय्यर ने 45, शशांक सिंह वे 15 गेंद पर नाबाद 33 और जोश इंग्लिस ने 14 गेंद पर 30 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 5 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 1 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने 2-2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 1 विकेट लिए। मयंक यादव ने 60 और आवेश खान ने 57 रन दिए। फिलहाल, पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया दिया।
दरअसल, 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब थी। ओपनिंग बल्लेबाज एडन मार्करन 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मिचेल मार्श भी बिना खाता खोले अपना विकेट गवां बैठे। हालांकि, दो विकेट गवांने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स प्रेशर में आ गई। वहीं, निकोलस पूरन का भी प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। पूरन 5 गेंदों में छह रन बनाकर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह ने निकोलस पूरन को एलबीडब्ल्यू बोल्ड किया। इसी बीच ऋषभ पंत भी 17 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अजमातुल्लाह ओमरजाई ने उनका विकेट लिया। लखनऊ को पांचवां नुकसान डेविड मिलर के आउट होने पर हुआ। डेविड 8 गेंदों पर मजह 11 बनकर अपने विकेट से हाथ धो बैठे। उनके आउट होने के बाद अब्दुल समद पारी संभालने पिच पर उतरे। हालांकि, 11 ओवर में ताबड़तोड़ महत्वपूर्ण विकेट गवांने बाद लखनऊ सुपर जायंट्स मैच जीतने के लिए भरसक प्रयास करती थी, लेकिन पंजाब की दमदार फील्डिंग और गेंदबाजी के आगे झुक गए। किसी तरह से आयुष बदोनी और अब्दुल समद ने 12 ओवर में लखनऊ को 100 रन बटोरने पर सहयोग किया।
हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स को अब्दुल समद के आउट होने पर करार झटका लगा। अब्दुल ने 24 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के जड़ कर अपने बल्ले से 45 रन बनाए थे। अब्दुल समद के आउट होने पर लखनऊ के फैंस भी निराशा हो गए। 6 विकेट गिरने के बाद आवेश खान पारी को संभालने आए। 17वें ओवर में आयुष बदोनी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 19 ओवर में आयुष आउट हो गए। आयुष ने 40 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्का लगाकर 74 रन बनाए। इसके बाद प्रिंस यादव
यह भी पढ़ें:-पहलगाम हमला: भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय पोतों के लिए बंद किए बंदरगाह