भारत

अर्जुन मुंडा बने कृषि मंत्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने सौंपा कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार – Utkal Mail

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

वहीं राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार और राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

ये भी पढे़ं- मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा- तेलंगाना में पिछले 10 वर्षों में हो गया था लोकतंत्र खत्म 

 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button