आज का राशिफल। 14 मार्च, 2024 – Utkal Mail

मेष
आज समाज में आपका दबदबा मजबूत होगा। दूसरों पर सहज विश्वास न करें। मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक समस्या दूर होगी। आपके व्यक्तित्व और रहन-सहन को लेकर सतर्क रहें।
वृष
आज अपने लक्ष्यों के प्रति उदासीन न रहें। पेट में एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। आय बढ़ने के साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। अपने काम की गुणवत्ता को कम न होने दें।
मिथुन
आज परोपकार की भावना आपके मन में प्रबल रहेगी। घर की साज-सज्जा और नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। कारोबार को लेकर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। सही समय पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेंगे।
कर्क
आज संपत्ति के विक्रय से आपको लाभ होगा। नए व्यापार को लेकर उत्साह में रहेंगे। मांगलिक आयोजनों को लेकर खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित कर सकते हैं।
सिंह
आज बिना किसी विशेष योजना के आपको निवेश करना नहीं चाहिए। किडनी की समस्याओं से जूझ रहे रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिए। नई योजनाओं को क्रियान्वित करना कुछ कठिन होगा। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा।
कन्या
आज पुरानी झंझटों को लेकर आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद अवश्य लें। अपनी बातों को लेकर किसी पर भी दबाव न डालें। आपकी जीवनशैली थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है।
तुला
आज परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य आसानी से हो जाएंगे। दांपत्य संबंधों में सकारात्मकता का एहसास होगा। प्राइवेट संस्थानों में जॉब कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे।
वृश्चिक
आज लेखन और चिंतन में समय व्यतीत करेंगे। रिटेल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।
धनु
आज दिन की शुरुआत थोड़ी थकाऊ रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी साख एवं विश्वसनीयता बढ़ेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। शेयर मार्केट में निवेश से आपको लाभ मिलेगा। आपने मन में काफी रचनात्मक विचार आएंगे।
मकर
आज किसी की भी झूठी प्रशंसा न करें। आपके अधिकतर काम थोड़े धीमी गति से होंगे। संपत्ति को लेकर मामले हल हो जाएंगे। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है।
कुंभ
आज दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। जॉब में आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। समस्या की जड़ को आसानी से पहचान पाएंगे और उसे आसानी से दूर भी कर लेंगे।
मीन
आज परिजन आपकी आदतों से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अप्रत्याशित काम हो सकते हैं। दैनिक दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। मन में परोपकार की भावना रहेगी।