भारत

दिग्विजय सिंह ने जताई आशंका, कहा- मप्र में चुनाव से पहले नूंह जैसे दंगे हो सकते हैं – Utkal Mail


भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आशंका जतायी कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की योजना मध्य प्रदेश में भी हरियाणा के नूंह की तरह दंगे कराने की है क्योंकि सत्ताधारी पार्टी जानती है कि उसके खिलाफ लोगों में बहुत नाराजगी है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी। मप्र कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विधिक विमर्श 2023 कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘जिस तरह से इन लोगों ने हरियाणा के नूंह में दंगे किए, उनकी योजना (यहां भी) ऐसे ही दंगे भड़काने की है क्योंकि भाजपा जानती है कि उनके खिलाफ बहुत आक्रोश है…” दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘2018 में विवेक तन्खा ने कांग्रेस के समर्थन में हजारों वकील खड़े किए। तब हमने सरकार बनाई थी। एक बार फिर हमसे सबसे ज्यादा वकील जुड़े हैं, उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेंगे।’’ 

कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वकीलों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने आशंका जतायी कि चुनाव से पहले भाजपा की योजना हरियाणा के नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी दंगे कराने की है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार की राज्य में कोई सीमा नहीं बची है। उन्होंने कहा, ‘‘अबकी बार हमारा मुकाबला भ्रष्टाचार की व्यवस्था से होगा। पंचायत स्तर से लेकर मंत्रालय स्तर तक प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है।’’ मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें- लेह के केरी में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 9 जवानों की गई जान

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button