धरती के नीचे निकला प्राचीन शहर…रहते थे हजारों लोग, खुदाई में मिली ऐसी चीजें जानकर हो जाएंगे हैरान – Utkal Mail
तुर्की। तुर्की के आर्कियोलॉजिस्ट्स ने दुनिया की सबसे उन्नत प्राचीन अंडरग्राउंड सिटी की खोज की है। अंडरग्राउंड सिटी में मॉर्डन स्टोव और कई तहखाने मिले हैं। माना जाता है कि इसका उपयोग रोमान साम्राज्य के दौरान एक सेंचुरी के रूप में किया जाता था। खुदाई में ऐसी चीजें सामने आईं हैं कि जानकार भी हैरान हो गए।
यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: 4 साल के बच्चे ने चलाई Royal Enfield,वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
शाह कितनी जगह में फैला है?
द सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरायिनी नाम की यह सिटी 2 लाख 15 हजार स्क्वायर फुट में फैली हुई है। बड़ी संख्या में अंडरग्राउंड कमरे और गलियारें मिले हैं। बता दें, ये जगह तुर्की के कोन्या के सरायोनू जिला में खोजी है, नीचे 30 कमरों की भूलभुलैया दफन हैं। माना जा रहा है कि आठवीं शताब्दी के दौरान यह शहर 20,000 लोगों के लिए आश्रय स्थल था, क्योंकि ईसाइयों और मुसलमानों पर रोमन साम्राज्य अत्याचार कर रहा था, इसलिए उनको रोमन सैनिकों के छापे से बचने के लिए सुरक्षित जगह की जरूरत पड़ी थी।
Deep within this underground labyrinth, you come across an amazing church carved into the walls. And the entrance to this church can be concealed by a sliding stone waiting to reveal its wonders to those who dare to explore!
(Mazı Underground City, Nevşehir)#Türkiye pic.twitter.com/4ZmBxHO7ck
— Turkish Museums (@TurkishMuseums) October 8, 2023
क्या-क्या चीजें सिटी के अंदर मिलीं ?
अंडरग्राउंड सिटी के अंदर से काफी चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। स्टोरेज एरिया, स्टोव, चिमनी, लैंप स्टैंड, वेंटिलेशन सिस्टम, तहखाने और पानी के कुएं भी मिले। खुदाई में आर्कियोलॉजिस्ट्स को एक चौड़ा रास्ता भी मिला है। जानकारों का मानना है कि यह एक मुख्य सड़क है।
अंडरग्राउंड सिटी की खोज कैसे हुई?
पिछले 2 सालों से सरायिनी साइट पर खुदाई हुई लेकिन ज्यादा कुछ इसका पता नहीं चल सका। सबसे पहले इस अंडरग्राउंड सिटी के बारे में एक टर्किश शख्स को पता चला। पता चलने की सबसे बड़ी वजह उसरी मुर्गी रही, क्योंकि जब वह अपनी मुर्गियों को पड़ने के लिए पीछा कर रहा होता है, तभी एक मुर्गी आगे निकल जाती है और उसे पड़कने के लिए गिर जाता है। गिरने के बाद उसे महसूस होता है कि इसके नीचे कुछ है। इस दौरान उसे दुनिया के सबसे बड़े अंडरग्राउंड शहरों में से एक के बारे में पता चला। माना जाता है कि वहां कभी करीब 20 हजार लोग रहते थे।
यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास पहुंची महिला, ऑपरेशन के दौरान मुंह से निकला जिंदा सांप, देखें खौफनाक वीडियो