भारत

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी – Utkal Mail

अमृत विचार, नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और न देने पर उन्हें मार डालने की धमकी दी गई है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस को मंगलवार को एक गुमनाम संदेश मिला, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर अभिनेता ने दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इस महीने के प्रारंभ में भी मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप हेल्पलाइन डेस्क को एक धमकी भरा संदेश मिला था जिसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

मुंबई पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर सलमान खान और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। कुछ माह पहले, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

यह भी पढ़ें- अरशद वारसी को बेहद पसंद आयी स्त्री 2


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button