आज का राशिफल। 28 अगस्त, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज तकनीकी विषयों पर आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। परिवार जनों के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है।
वृष
आज कोर्ट-कचहरी के मामले अटकने के योग बन रहे हैं। आय के अवसर कम हो सकते हैं। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन
आज बिना मांगे किसी को सलाह न दें। चोट लगने की संभावना है इसीलिए आपको सावधानी रखनी चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें।
कर्क
आज सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को यश प्राप्त होगा। लेखकों और पत्रकारों को सम्मान मिल सकता है। मन में उमंग-उत्साह की भावना रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।
सिंह
आज आप काफी शांत मूड में रहेंगे। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों का हल प्राप्त होगा। विचारशील लोगों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी।
कन्या
आज कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। आपके विचारों की सराहना हो सकती है। कारोबार में परेशानी होने के योग बन रहे हैं। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं।
तुला
आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताएंगे। व्यापार में आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार है। बढ़ते खर्चों को कम करने में सफल होंगे। नई नौकरी में आ रही कठिनाई दूर होगी। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। काम को लेकर आप व्यवहारिक रहेंगे।
धनु
आज सहयोगी आपकी हर काम में सहायता करेंगे। आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपसे धन उधार मांग सकते हैं। किसी से बहसबाजी न करें वरना आपको कठिनाई होगी। लवमेट्स के साथ लंच करने जा सकते हैं।
मकर
आज करियर को लेकर तनाव दूर होगा। पहले की गई मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। परिस्थितियों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे।
कुंभ
आज पहले दिया गया उधार आपको मिल सकता है। नकारात्मक विचार से आपको बचना चाहिए। पुराने उधार को चुकाने में मुश्किलें आएंगी। सिर में दर्द और भारीपन हो सकता है। दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है।
मीन
आज रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी निष्ठा से लोग प्रेरणा लेंगे। जॉब में बदलाव करने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। अपनी जीवनशैली में विशेष ध्यान दें। दोस्तों के साथ आप समय बिताएंगे।