धर्म

प्रयागराज : पति की इस हरकत से तंग आकर पत्नी ने नागा साध्वी बनने का लिया फैसला, अखाड़े में ली शरण – Utkal Mail

अमृत विचार, प्रयागराज : पति की शराब की लत से तंग आकर पत्नी ने नागा साध्वी बनने का फैसला लिया। महाकुंभ में आई महिला ने श्री शंभू दशनाम आवाहन अखाड़े में शरण ली। जहां उसे अखाड़े में शामिल होने के लिए संस्तुति दी गई। आगामी 27 जनवरी को अखाड़े के नियमानुसार महिला को साध्वी बनाया जायेगा।

दरअसल, सभी अखाड़ों के अपने-अपने नियम बनाये गए हैं। उनके नियम अटल होते हैं। किसी भी दशा में ये नियम टूट नहीं सकते, लेकिन महाकुंभ में पहली बार श्री शंभू दशनाम आवाहन अखाड़े की परम्परा 15 सौ वर्षों बाद टूटने जा रही है। मौनी अमावस्या के बाद 27 जनवरी को इस अखाड़े में किसी महिला को नागा साध्वी बनाने की घोषणा हुई है। महिला को साध्वी बनाने के लिए सभी अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। गुजरात के सौराष्ट्र की रहने वाली भुवनेश्वरी की शादी 15 वर्ष की आयु में हुई थी।

भुवनेश्वरी ने बताया कि उसकी इच्छा के बगैर परिजनों ने उसकी शादी कराई थी। उसका कहना है कि पति शराब का लती है। वह पति से तंग आ चुकी है, जिस वजह से वह ईश्वर की शरण में रहना चाहती है। लिहाजा, उसने अखाड़े में पहुंचकर दीक्षा लेने का फैसला कर लिया।  भुवनेश्वरी को अन्य संतो की तरह रखा जायेगा। वह शरीर पर बिना सिले वस्त्र पहनेंगी। भुवनेश्वरी को नागा साध्वी बनने के लिए 26 जनवरी की रात कठोर व्रत करना होगा। उसके अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में संगम घाट पर वह अपना और अपने पूरे परिवार का पिंडदान कर अखाड़े के नियमों का पालन करेंगी।

यह भी पढ़ें- Malihabad double murder : छह दिनों के भीतर पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button