भारत

'10 दिनों में भी मुख्यमंत्री नहीं चुन पाई भाजपा', दिल्ली के नए CM को लेकर बोलीं आतिशी – Utkal Mail

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव परिणाम के दस दिन बाद भी भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का चयन नहीं कर पाई है। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन कर सोमवार को कहा कि पिछले दस दिन से मुख्यमंत्री को चयन नहीं कर पाने से यह साबित हो गयी कि भाजपा के विधायकों में से एक भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आये हुए दस दिन बीत चुके हैं। दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई लेकिन भाजपा मुख्यमंत्री पर कोई फैसला नहीं ले पाई। उन्होंने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली सरकार चलाने के लिए कोई चेहरा नहीं है। अगर उनके पास मुख्यमंत्री बनने लायक ही नहीं है तो सरकार कैसे चलायेंगे।

आप नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्हें पता है कि इन विधायकों में से कोई भी सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आये जिसमें भाजपा को 48 सीटें मिली जबकि सत्तरुढ आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली है। 

ये भी पढ़ें- Delhi Railway Station Stampede: भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री बंद, जानें वजह


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button