विदेश

मेडागास्कर में हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत  – Utkal Mail


अंतानानारिवो (मेडागास्कर)। मेडागास्कर के स्टेडियम में शुक्रवार को हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। 

खबरों के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने मृतक संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में करीब 80 लोग घायल हुए, जिनमें 11 की हालत काफी गंभीर है। खबरों में बताया गया कि मेडागास्कर की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे देश के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख प्रकट किया और स्टेडियम में मौजूद लोगों से जान गंवाने वालों के लिए कुछ पल का मौन रखने की अपील की। 

करीब 41,000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 2019 में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई थी। हिंद महासागर द्वीप खेल में कई तरह के खेलों का आयोजन होता है, जिनमें क्षेत्र के कई देश भाग लेते हैं। 

ये भी पढ़ें- गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री की रिमांड अवधि तीन दिन बढ़ाई गई


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button