दिल्ली: AAP नेता और पूर्व विधायक सुखबीर सिंह ने थामा BJP का दामन – Utkal Mail

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार बलबीर सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बलबीर को सदस्यता ग्रहण कराई। जानकारी के अनुसार, सरदार बलबीर सिंह लंबे समय से डीएसजीएमसी से जुड़े रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva एवं केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद श्री @hdmalhotra की उपस्थिति में आज मुंडका से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक डॉ सुखवीर सिंह दलाल एवं दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 6 बार के सदस्य सरदार बलबीर सिंह अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी… pic.twitter.com/6lx2v9Ngnk
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 21, 2024
भाजपा में शामिल होने के बाद सुखबीर सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति और विकास कर रहा है।
ये भी पढ़ें- जयराम रमेश का PM Modi पर कटाक्षः बार-बार विदेश यात्रा करने वाले मोदी कुवैत रवाना, इंतजार करते रह गए मणिपुर के लोग